20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में रोड एक्सीडेंट में 2 की मौत, फतेहपुर में ट्रक में घुसी बस

यूपी में एक ही दिन में तीन सड़क हादसे हुए। तीन अलग-अलग जिलों में हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nazia Naaz

•

Dec 23, 2022

 सहारनपुर में सड़क हादसे में कार और डीसीएम की भिड़ंत हुई

सहारनपुर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

सहारनपुर में सड़क हादसे में कार और डीसीएम की भिड़ंत हुई। मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात को हुई। एक्सीडेंट के बाद डीसीएम का चालक भाग गया।

बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 1 मौत

मुजफ्फरनगर के नन्हेड़ा निवासी अमित उर्फ भूरा फैक्टरी में मजदूरी करने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल हुए अमित को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, यहां पर अमित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा निर्मल कुमार ने कसौली गांव निवासी ट्रैक्टर ट्राली चालक इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था।

फतेहपुर में दो टैंकर और बोरिंग मशीन में टक्कर

फतेहपुर के कौंची में दो टैंकर और बोरिंग मशीन की आपस में टक्कर हुई। हादसे में एक की मौत हो गई, तीन लोग घायल हुए।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक के पीछे घुसी बस

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना आगरा के फतेहपुर में हुई। तेज रफ्तार आ रही बस के ट्रक के पीछे से टक्कर मारने का मामला सामने आया। बस में सवार 5 लोग घायल हुए हैं। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन की टीम घटना की जांच शुरू हो गई है।