
डॉक्टर रोली तिवारी मिश्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। सपा प्रवक्ता डॉक्टर रोली तिवारी मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर रासुका लगाने की मांग की है।
“देश में गृहयुद्ध जैसी भूमिका रची जा रही है”
सपा प्रवक्ता डॉक्टर रोली ने शुक्रवार को पहला ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “हर तरफ सनातन धर्म के खिलाफ साजिश कर, हिंदू जातियों को बांटकर क्या देश में गृहयुद्ध जैसी भूमिका रची जा रही है।” दूसरे ट्वीट में उन्होंने सीएम योगी से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है।
उन्होंने लिखा, “यूपी में धार्मिक उन्माद और जातीय संघर्ष फैलाने की चेष्टा करने वाले स्वामी प्रसाद पर NSA रासुका लगाई जाए। ऐसे धर्म द्रोहियों से राष्ट्र को खतरा है। इसके बाद भी सपा प्रवक्ता ने कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने मौर्य पर लगातार हमला बोला।
“अगर मैं हार गई तो राजनीति छोड़ दूंगी”
सपा नेत्री रोली मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा, “श्रीरामचरितमानस पर जनता के सामने लाइव शास्त्रार्थ के लिए आमंत्रित करती हूं, अगर मैं हार गई तो राजनीति छोड़ दूंगी।” सपा प्रवक्ता के इन ट्वीट्स के बाद पार्टी के अंदर इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: पत्नी ने पति को 6 हजार रुपए के लिए मौत के घाट उतारा, शव घर में दफनाया
डॉक्टर रोली ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी से अपील कर रही हैं। सपा नेता पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। रोली पिछले काफी दिनों से स्वामी प्रसाद मौर्य का आगे होकर विरोध कर रही हैं।
Published on:
03 Feb 2023 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
