
Sakhi Akhilesh
लखनऊ. अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने मंगलवार को मंच से फिर एक ऐसा बयान दे दिया जिससे सियासी गलियारों में तपिश बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि योगी जी (CM Yogi) को ठोकना आता है। अखिलेश यादव (Samajwadi Party) को समझा दो, जरा सतर्क रहे। कहीं अगला नंबर उनका न आ जाए। साक्षी महाराज ने उन्नाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि योगी जी को कम्प्यूटर तक चलाना नहीं आता है। उन्हें सिर्फ ठोकना आता है।
उन्नाव सांसद मंगलवार को निराला प्रेक्षागृह में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों (प्रधान, बीडीसी, प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य) के सम्मान समारोह में पहुंचे थे । इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के कंप्यूटर वाले बयान को दोहराते कहा कि इस पर मैनें पत्रकारों से कहा कि अखिलेश यादव को समझा दो। अगर वह कहते हैं कि योगी जी को ठोंकना आता है तो बच के रहें, कहीं अलगा नंबर उनका न आ जाए। उन्होंने आगे कहा कि क्या दुष्टों, आतंकवादियों को ठाेंका नहीं जाना चाहिए। बोले, रविवार को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ आए थे। गृहमंत्री ने दो घंटे तक सिर्फ योगी जी की ही तारीफ की थी। सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को यह समझना चाहिए कि इतना बढ़िया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिला है।
2022 चुनाव में जनता वोट के माध्यम से भाजपा को मारेगी तमाचा-
इस बयान के सपा में नेताओं से लेकर कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौड़िया ने इस पर कहा कि जिस तरह साक्षी महारात ने सपा अध्यक्ष के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, उसके जवाब में 2022 चुनाव में जनता वोट के माध्यम से ऐसा तमाचा मारेगी कि वर्षों तक भाजपा को यह गूंज याद रहेगी।
Published on:
04 Aug 2021 08:53 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
