लखनऊ. अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा के सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा का विषय है एक नाइट क्लब का उद्घाटन। साक्षी 15 अप्रैल 2018 रविवार दोपहर 12 के करीब नाइट क्लब पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर नाइट क्लब का शुभारम्भ किया। स्वाती सिंह के बाद साक्षी महाराज चर्चा में आ चुके हैं। मामले में बीजेपी के नेताओं की बोलती बंद हो गई है।