लखनऊ

Samajwadi Mahila Sabha – भाजपा सरकार गुंडों माफियाओं की सरकार है – जूही सिंह

समाजवादी महिला सभा (Samajwadi Mahila Sabha) की राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) जूही सिंह (Juhi Singh) दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को सोनभद्र (Sonebhadra) पहुंची। जूही सिंह का जिलाध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 5 अक्टूबर को जूही सिंह लोहिया वाहिनी उपाध्यक्ष मनु पाण्डेय के घर गई, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Oct 05, 2021

सोनभद्र. जूही सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद विवेकानंद प्रेक्षागृह में महिलाओं की जन चौपाल में भाग लिया। जन चौपाल को संबोधित करते हुए जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडों माफियाओं की सरकार है। इस सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं, बच्चियों, छात्राओं एवं नौजवानों पर आए दिन अत्याचार किया जा रहा है।

जूही सिंह ने कहा कि जनपद सोनभद्र में जिस तरह से महिलाओं का जनसैलाब उमड़ा है। इससे साफ जाहिर होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद सोनभद्र की चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ही एक ऐसे नेता है जो महिलाओं बच्चों एवं छात्रों किसानों नौजवानों गरीबों आदिवासियों व्यापारियों अल्पसंख्यकों एवं इसके साथ-साथ हर वर्ग को सम्मान देने का काम करते हैं और हर वर्ग को एक साथ लेकर चलते हैं। समाजवादी सरकार बनने पर सबसे पहले महिलाओं को समाजवादी पेंशन दिया जाएगा।

Published on:
05 Oct 2021 07:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर