23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: शिवपाल की शरण में पहुंचे अखिलेश यादव, क्या सपा के गढ़ को चाचा बचा पाएंगे?

UP Politics: आजमगढ़ लोकसभा को लेकर सपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को एक मीटिंग हुई। जहां पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक मत में कहा कि शिवपाल यादव आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ें।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jun 26, 2023

Samajwadi Party can field c from Azamgarh lok sabha

आजमगढ़ से शिवपाल यादव लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

UP Politics: लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सपा भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। इतना ही नहीं सपा हर लोकसभा सीट पर एनालिसिस भी कर रही है कि किस सीट पर किसे उतारा जाए। अब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि समाजवादी पार्टी आजमगढ़ लोकसभा सीट से शिवपाल यादव को उतार सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को आजमगढ़ लोकसभा को लेकर पार्टी कार्यालय में एक मीटिंग हुई। जहां पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक मत में शिवपाल यादव का नाम आगे किया। अब माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी की ओर से शिवपाल यादव के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: घर में लगी आग, ब्लास्ट हुआ सिलिंडर, दो की हालत गंभीर

आजमगढ़ सपा का पुराना किला
बता दें कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का सबसे पुराना गढ़ रहा है। ऐसे में सपा दोबारा से यहां पर अपना कब्जा चाहती है। इसे देखते हुए सपा ने अभी से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से स्व. मुलायम सिंह यादव सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे थे। वहीं, 2019 में आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। 2022 चुनाव में विधायक बनने के बाद अखिलेश ने अपनी लोकसभा सदस्यता को छोड़ दी। इसके बाद यहां पर 2022 में लोकसभा उपचुनाव हुए तो भाजपा के दिनेश लाल यादव ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: UP Politics: यूपी में लगातार जनाधार खोती जा रही सपा, जानें इसकी वजह