21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव के लिए अखिलेश ने घोषित किये 6 और कैंडिडेट्स के नाम, देखें- Samajwadi Party कैंडिडेट लिस्ट

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शेष पांच सीटों पर पार्टी कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Sep 29, 2019

उपचुनाव के लिए अखिलेश ने घोषित किये 6 और कैंडिडेट्स के नाम, देखें- Samajwadi Party कैंडिडेट लिस्ट

उत्तर प्रदेश की जिन 11 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 10 सीटें विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई हैं

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शेष पांच सीटों पर पार्टी कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है। यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। ऐसे में उम्मीद थी कि भाजपा के साथ ही सपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान देगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनमें से 11 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों को ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।

उत्तर प्रदेश की जिन 11 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 10 सीटें विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुई हैं। घोषी सीट फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाये जाने के बाद रिक्त हुई है। 11 में एक सपा के पास और एक सीट बसपा के पास है। 2017 में प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल का कैंडिडेट जीता था। शेष आठ सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास हैं।

यह हैं सपा के छह उम्मीदवार
घोषी- सुधाकर सिंह
मानिकपुर- निर्भय सिंह पटेल
जैदपुर- गौरव कुमार रावत
जलालपुर- सुभाष राय
प्रतापगढ़- बृजेश वर्मा पटेल