समाजवादी का जातीय जनगणना अभियान 24 , 25 फरवरी को वाराणसी, 26, 27 फरवरी को सोनभद्र और 28 फरवरी व 1 मार्च को मिर्जापुर, 2 व 3 मार्च को भदोही और 4 व 5 मार्च को प्रयागराज में संगोष्ठी होगी। इसके तहत लोगों को समझाया जाएगा कि प्रदेश में इसकी जरूरत क्यों है।
यह भी पढ़ें: UP Budget 2023: जो सीएम योगी 2017 में नहीं कर पाए, 2023 में उनको पूरा करने के लिए खोल दिया पिटारा
समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना को लेकर ब्लॉकवार अभियान चला रही हैं। यह अभियान सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चलेगा। पहले चरण में 24 फरवरी से 5 मार्च तक विभिन्न जिलों में संगोष्ठी व अन्य कार्यक्रम होंगे।