10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा ने जारी की 5 प्रत्याशियों की सूची, साक्षी महाराज के सामने इन्हें उतारा मैदान में, देखें 27 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 28, 2019

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। जारी की गई सूची में पांच उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें उन्नाव से पूजा पाल को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज से पूजा पाल की टक्कर होगी। आपको बता दें कि पूजा पाल इलाहाबाद पश्चिम से पूर्व बसपा विधायक स्वर्गीय राजू पाल की पत्नी हैं। 2005 में राजू पाल की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी।

वहीं झांसी से श्याम सुंदर सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तो वहीं मुरादाबाद से नासिर कुरैशी, बरेली से भगवत शरण गंगवार व कुशीनगर से नथुनी प्रसाद कुशवाहा को सपा ने टिकट दिया है। इसी के साथ सपा ने अब तक कुल 27 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आज घोषित किए गए 5 प्रत्याशियों काे सूची निम्न हैं-

- मुरादाबाद- नासिर कुरैशी

- बरेली- भगवत शरण गंगवार

- उन्नाव - पूजा पाल

- झांसी- श्याम सुंदर सिंह यादव

- कुशीनगर- नथुनी प्रसाद कुशवाहा

पूर्व में घोषित किए गए सपा के 22 उम्मीदवारों ने नाम निम्न हैं-

- मैनपुरी - मुलायम सिंह यादव

-बदायूं - धर्मेंद्र यादव

-फिरोजाबाद - मौजूदा सांसद अक्षय यादव

-बहराइच - शब्बीर बाल्मीकि

-रॉबर्ट्सगंज - भाईलाल कोल

-इटावा - कमलेश कठेरिया

-कन्नौज - डिंपल यादव

-हरदोई सुरक्षित सीट - उषा वर्मा

-लखीमपुर - पूर्वी वर्मा

- गाजियाबाद - सुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा

- गोंडा - विनोद कुमार

-बाराबंकी - राम सागर रावत

-कैराना - तबस्सुम हसन

-संभल - शफीकुर रहमान बर्क

-हाथरस - रामजी लाल सुमन

-मिर्जापुर - राजेंद्र एस विंद

- बांदा - श्यामाचरण गुप्ता

- रामपुर- आजम खां

- आजमगढ़- अखिलेश यादव

- एटा- देवेंद्र यादव

- पीलीभीत- हेमराज वर्मा

- फैजाबाद- आनंद सेन