लखनऊ. यूपी सरकार ने गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग के 17 असिस्टेंट कमिश्नरों को डिप्टी कमिश्नर के पद पर प्रोन्नत करने के साथ ही उनको तैनाती भी दे दी है। इनमें 9 डिप्टी कमिश्नरों को सुविधानुसार उनके पहले वाले जिलों में ही तैनाती दी गई है, वहीं 7 को नजदीकी जिलों में भेजा गया है। लेकिन इनमें अनुपम सरोज को लखनऊ मुख्यालय से दूरस्थ जिले सोनभद्र भेजा दिया गया है और माना जा रहा है ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि वो सपा नेता व प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी हैं।
ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव ने अपनाए सबसे आक्रामक तेवर, कहा 2019 में भाजपा को हराना बेहद जरूरी
सपा प्रवक्ता ने सीएम योगी पर साधा निशाना-
इस मामले में सपा नेता व प्रवक्ता ने भाजपा व सीएम योगी पर जमकर हमला बोला है और इस तैनाती को बदले की भावना से लिया गया फैसला करार दिया है। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि यदि बदला लेना था तो सीएम योगी मुझसे लेते, एक महिला अधिकारी से लेने का क्या औचित्य है। सभी अधिकारियों को उनकी सुविधा के अनुसार तैनाती दी गई है, अनुपम के साथ गलत किया गया है। उक्त वीडियो में देखें सपा प्रवक्ता ने इस मामले पर और क्या-क्या कहा है।
ये भी पढ़ें- ऐसा कर बुरे फंसे कई लेखपाल, लिया गया बहुत बड़ा एक्शन, बड़ा भ्रष्टाचार हुआ उजागर