2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल में सपा नेता ने लगावाए ‘संभावना’ भरे पोस्टर, राजनीतिक पंडित अर्थ निकालने में जुटे

नए साल में सपा नेता ने लगावाए 'संभावना' भरे पोस्टर, इसका अर्थ निकाला जाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 1 Jan 2019, 4:08 PM IST

gg

नए साल में सपा नेता ने लगावाए 'संभावना' भरे पोस्टर, इसका अर्थ निकाला जाए

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने 'नए साल की संभवना' के कैप्शन वाले वाले पोस्टर राजधानी में लगवाए। इन पोस्टर्स पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुनील सिंह साजन की तस्वीर लगी है और नए साल की 'संभावना' लिखा है। पोस्टर के जरिए बीजेपी सरकार पर तंज भी कसा है। पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में कई जगह से पोस्टर हटाने पड़े।

राजधानी में लोहिया पथ इलाके में कई जगह ये पोस्टर लगे हुए हैं। 1090 चौराहे पर भी ये पोस्टर लगा था। इस पोस्टर के बारे में जब सुनील सिंह साजन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो पाया। राजनीति के जानकार इसे 2019 चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। इसे बीजेपी सरकार पर तंज भी माना जा रहा है।

भाजपा फैला रही तनाव: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाज में फैल रहे तनाव के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार में जो लोग हैं, वे जनता के हित के खिलाफ काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, गरीब सभी वर्ग के लोग बर्बाद हैं। वहीं रोजगार भी बड़ी समस्या है। अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और इसे बचाने के लिए एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई जातीय नफरत फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की भाषा लोकतंत्र में मर्यादित होनी चाहिए, पर यहां तो ठोकों की भाषा बोली जा रही है। ये बातें उन्होंने डॉ. लोहिया सभागार में राजनारायण की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। समाज का बंटवारा होगा तो खुशहाली नहीं आएगी। भाजपा की आर्थिक नीतियों ने भारत के बाजार को बर्बाद कर दिया हैं। स्वदेशी की बात करने वालों के समय भारत में चीन के सामान से बाजार पट गए हैं।