23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीरज शेखर के बाद अखिलेश को एक और बड़ा झटका, इस MLC ने थामा भाजपा का दामन, सपा में मचा हड़कंप

-रविशंकर सिंह (Ravi Shankar Pappu) का कार्यकाल मार्च 2022 तक का था -रवीशंकर सिंह पप्पू पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (EX PM Chandra Shekhar) के रिश्तेदार है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 27 Jul 2019, 11:15 AM IST

akhilesh

नीरज शेखर के बाद अखिलेश को एक और बड़ा झटका, इस MLC ने थामा भाजपा का दामन, सपा में मचा हड़कंप

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर (Neeraj Shekhar) के भाजपा (Bharatiya Janata Party ) में शामिल होने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू (Ravi Shankar Pappu) भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने उन्हें बीजेपी ज्वाइन करवाया। इस अवसर पर यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। रविशंकर सिंह का कार्यकाल मार्च 2022 तक का था। रवी शंकर सिंह पप्पू पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (EX PM Chandra Shekhar) के रिश्तेदार है।

यह भी पढ़ें- सपा छोड़ BJP में शामिल हुए नीरज शेखर, कल राज्यसभा से दिया था इस्तीफा

जानिए कौन है रविशंकर (Ravi Shankar Pappu)

पूर्व प्रधान चंद्रशेखर के भाई स्व रामनगीना सिंह के पुत्र गिरिजाशंकर सिंह के पुत्र रविशंकर सिंह ने 1980 ने इंजीनियरिंग करने बेंगलुरु गये रविशंकर सिंह पप्पू ने 1984 में पढ़ाई पूरी की। इसके बाद परिवार में राजनैतिक माहौल को देखकर राजनीती को ही कैरियर के रूप में चुनने वाले रविशंकर सिंह ने 2003 में सजपा के प्रत्याशी के रूप में पहली बार में ही एमएलसी का चुनाव जीत लिया। 2010 में भी जिले से जुड़ी इस एमएलसी सीट को बसपा प्रत्याशी के रूप में हथिया लिया। एमएलसी चुनाव के ऐन वक्त पहले 'पप्पू' ने बसपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी ने उन्हें एमएलसी का प्रत्याशी बनाया।


जानकारी हो कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (Neeraj Shekhar) ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी से भी इस्‍तीफा दे कर बीजेपी में शामिल हो गए। नीरज शेखर का राज्यसभा कार्यकाल नवंबर 2020 तक था। कहा जा रहा है नीरज शेखर को बीजेपी 2020 में यूपी से राज्यसभा में भेज सकती है। बता दें कि संसद के गलियारों में जो चर्चा चल रही थी कि समाजवादी पार्टी के सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं अौर जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।