
Ram gopal yadav
लखनऊ. यूपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था व उन्नाव दुष्कर्म (Unnao Rape case) मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शुक्रवार को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया। लखनऊ, कानपुर व शाहजहांपुर में कायर्कर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेजबाजी की। इस दौरान उन जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनाती रही। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) में अपराध लगातार बढ़ रहा है और महिला सुरक्षा के दावे करने वाली सरकार महिलाओं के सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ करती नजर आ रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
रामगोपाल यादव ने कहा - सेंगर को फांसी से कोई नहीं बचा सकता
राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) व सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने इटावा तहसील परिसर पर कार्यकर्ताओं संग धरना दिया। इस दौरान उन्होंने उन्नाव दुष्कर्म आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अब उन्हें फांसी से कोई नहीं बचा सकता है। इसी के साथ यादव ने सीएम को लेकर कहा कि मुझे कहने में शर्म आती है कि कोई भगवा वस्त्र वाला योगी दुष्कर्म करने वाले को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, फिर ट्रक से एक्सीडेंट करवा दिया गया। अब वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
50 सपाइयों की हत्या हो चुकी है-
रामगोपाल यादव ने आदे कहा कि यूपी में जंगल राज है। करीब 50 सपाइयों की हत्या हो चुकी है। वहीं हर रोज 50 महिलाओं से दुष्कर्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा इस सरकार में नौजवान और मजदूर बेरोजगारी के शिकार हो रहे हैं। अनेक उद्योगों में छटनी के निरंतर बेकारी की समस्या और उग्र होती जा रही है। पार्टी मांग करती है कि बेरोजगारी की बढ़ती समस्या के समाधान के प्रति सरकार को गंभीर नीति निर्धारित करनी होगी।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा यह-
लखनऊ से सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इस सरकार में चारों तरफ जंगलराज है। सरकार खुद ही पुलिस से फर्जी एनकाउंटर करवा रही है। सरकार में महिलाओं के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के साथ हत्याओं की घटनाएं बढ़ गई हैं। भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है।
Published on:
09 Aug 2019 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
