लखनऊ. आगामी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी जी तोड़ मेहनत कर रही है। विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए सबसे पहले अपने परिवार की नीतियों को मजबूत करने में जुटी है सपा। शिवपाल सिंह यादव से मतभेद खत्म कर सपा ने ये संकेत दिया कि अब वे एकजुट होकर काम करेंगे। इसी के साथ सपा ने बसपा के साथ गठबंधन कर मोदी लहर को रोकने के लिए कमर कस ली है। इसलिए परिवारवाद के साथ-साथ गुटबाजी भी खत्म करने के पूरे मूड में है समाजवादी। इसके लिए फर्रुखाबाद जिले से पिछड़ी जाती के ही किसी गैर यादव प्रत्याशी को चुनाव में उतारा जा सकता है। इनमें कई बड़े नेताओं के नाम चल रहे हैं।