3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में हुआ बड़ा संशोधन, मुलायम सिंह यादव को भी मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने लोससभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची में संशोधन करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शामिल कर लिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 24, 2019

mulayam

mulayam

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने लोससभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची में संशोधन करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शामिल कर लिया है। सपा द्वारा जारी की गई 40 प्रत्याशियों की ताजा सूची में सपा संरक्षक का नाम सबसे ऊपर लिखा हुआ है। इससे पहले जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में नेताजी का नाम शामिल नहीं था, जिससे सपा समर्थकों में नाराजगी थी व पार्टी के शीर्ष नेत्तत्व पर सवाल भी खड़े होे रहे थे। मुलायम सिंह यादव का नाम सूची में न शामिल हो, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। लेकिन शाम को अपनी गलती सुधारते हुए पार्टी ने लिस्ट में संशोधन कर दिया और उनका नाम शामिल किया।

ये भी पढ़ें- शिवपाल यादव की बहुत बड़ी घोषणा, यूपी के बाद 9 राज्यों के लोकसभा प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

यह हैं 40 स्टार प्रचारकों के नाम-

मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, रामगोपाल यादव, मो. आजम खां, डिंपल यादव, रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, जावेद अली खां, विशंभर प्रसाद निषाद, नरेश उत्तम पटेल, अबदुल्ला आजम खां, दयाराम प्रजापित, मौलाना यासीन अली उस्मानी, राजपल कश्यप, ओमवती यादव, जसवंत सिंह यादव, हाफिज उसमान, यशपाल सिंह, रामसकत गुर्जर, देवेंद्र अग्रवाल, रणजीत सुमन, मानपाल सिंह शर्मा, अशोक यादव, इसहाक अज्जू, राकेश पाल, सर्वश अम्बेडकर, रमेश चंद्र बघेल, प्रदीप चौधरी, हरीश चंद्र प्रजापति, विवेक गुप्ता, राम नारायण काके, तेजवीर सिंह, सचिन चतुर्वेदी, भाजुद्दीन, मनोज यादव, सुशील यादव, रोहतास कुमार यादव, श्याम सिंह प्रधान।

सीएम योगी ने कसा था तंज-

मुलायम का नाम न शामिल होने पर सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि विडंबना देखिये, जिस पार्टी को खड़ा करने के लिए अपने भाई के साथ घर-घर टूटी चप्पल पहन कर प्रचार किया आज प्रचारकों की लिस्ट से उनके ही बेटे ने नाम काट दिया। संभवतः अपनी कमाई राजनैतिक पूंजी के बारे में वे सोचते होंगे-
"पूत कपूत तो का धन संचय,
पूत सपूत तो का धन संचय"

Story Loader