8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सच्ची घटना पर आधारित है समर सिंह का नया सांग ‘पिस्टल के छर्रा’

बिहार में शराबबंदी होने के बाबजूद भी कुछ असामाजिक तत्व इसका धंधा कर रहे हैं। जिससे कई लोगों की जान जा चुकी हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitish Pandey

Feb 01, 2022

samar_singh.jpg

बिहार में 2018 में शराबबंदी की गई थी, बिहार में ये कानून पूरी तरह से अमल लाया गया है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व चोरी छुपे शराब का धंधा कर रहे हैं। इसी सामाजिक और सच्ची घटना पर आधारित है भोजपुरी इंडस्ट्री के देसी स्टार समर सिंह का नया सांग 'पिस्टल के छर्रा'। इस सांग में समर सिंह का लुक एक दम हटके हैं। इसमें वे हाथों में हथियार लिए और कई गार्ड भी उनके साथ नजर आ रहे हैं जो उनके साथ इस मुहिम में साथ दे रहे हैं। सांग में कई जगह पर शराब से हो रही मौतों को भी दिखाया गया हैं। इसके साथ ही एक जगह पर लिखा बिहार में शराब पीना मना हैं फिर भी वही बैठकर एक व्यक्ति शराब पीता हुआ दिखाया गया है।

सांग को समर सिंह ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ गाया है, जिसकी चर्चा भोजपुरी इंडस्ट्री में हो रही है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। क्योंकि शराब समाज के लिए कितनी हानिकारक है। इस कारण भी दर्शक सांग को इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गाने को उत्तर प्रदेश की रमणीय लोकेशन पर शूट किया गया है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी के शो-मैन प्रदीप के शर्मा की आशिकी का गाना तू ही आशिकी रिलीज होते ही हुआ वायरल

सांग को लेकर समर सिंह ने कहा कि ये सांग शराबबंदी के ऊपर है। बिहार में शराबबंदी होने के बाबजूद भी कुछ असामाजिक तत्व इसका धंधा कर रहे हैं। जिससे कई लोगों की जान जा चुकी हैं। हम गाने के माध्यम से बिहार में अवैध शराब के कारोबार की निंदा करते है। ये सांग सरकार के खिलाफ नहीं है। उनके समर्थन में हैं।

यह भी पढ़ें : अरविंद अकेला कल्लू ने श्वेता महारा संग विदेशी धरती पर किया रोमांस, वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश

इस सांग पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने शराबबंदी को करके देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बिहार का नाम रोशन किया है। हमने सांग के माध्यम से बिहार सरकार के इस कानून का पुरजोर समर्थन किया है। शराबबंदी कानून के लिए बिहार सरकार ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया हैं। मैं इसके लिए बिहार सरकार की प्रशंसा करता हूँ।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के प्रस्तुत 'पिस्टल के छर्रा' को समर सिंह ने गाया है, वही इसके लेखक आलोक यादव, म्यूजिक एडीआर आनंद, निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर राहुल यादव, एडिटर मीत जी, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।