8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरविंद अकेला कल्लू ने श्वेता महारा संग विदेशी धरती पर किया रोमांस, वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश

कल्लू और श्वेता दोनों ही समंदर किनारे अपने कमाल के डांस मूव्स दिखा रहे हैं। दोनों की ही सोशल मीडिया में गजब की फैन फॉलोइंग हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 31 Jan 2022, 1:46 PM IST

kallu.jpg

भोजपुरी सिनेमा के यंग सेंसेशन में से एक अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों काफी छाए हुए हैं। अरविंद एक के बाद एक सुपरहिट गानें दिए जा रहे हैं। कभी फिल्मों के लिए गाने तो कभी म्यूजिक एल्बम्स। इसी कड़ी में उन्होंने सिंगर खुशबू तिवारी KT के साथ मिलकर अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसका नाम है 'तुम जहर हो'।

इस गाने को फैंस अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं और हर तरफ इसकी खूब चर्चा भी हो रही है। ये कहना गलत नहीं होगा कि काफी समय बाद अरविंद कल्लू और खुशबू तिवारी ने एक साथ कोई जबरदस्त गाना लेकर आये हैं। इस धुंआधार गाने को फैंस वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर बार बार देख सुन रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी के शो-मैन प्रदीप के शर्मा की आशिकी का गाना तू ही आशिकी रिलीज होते ही हुआ वायरल

गाने का वीडियो विदेश में शूट हुआ है और इसमें श्वेता महारा अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं, तो वही अरविंद अकेला कल्लू भी अपनी मेहबूबा को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गाने की लोकेशन दुबई की है। जहां कल्लू और श्वेता दोनों ही समंदर किनारे अपने कमाल के डांस मूव्स दिखा रहे हैं। दोनों की ही सोशल मीडिया में गजब की फैन फॉलोइंग हैं।

यह भी पढ़ें : दरदिया बड़ा तंग कइले बा' में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों का दिल लूटा

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग 'तुम जहर हो' के लेखक यादव राज, सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी KT, फीचर श्वेता महारा, म्यूजिक विकाश यादव, निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल, एडिटर मीत जी, प्रोडक्शन अक्षय कपूर (दुबई) हैं।