9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरदिया बड़ा तंग कइले बा’ में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों का दिल लूटा

सांग में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स कमाल के दिख रहे हैं। सांग ने सोशल मीडिया में आते ही आग लगा दी है। गाने तेजी से देख व सुना जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Jan 2022, 8:12 PM IST

bhojpuri.jpg

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाओं और अपनी बोल्डनेस से लोगों को मदहोश करने वाली एक्ट्रेस नीलम गिरी अक्सर अपने नए नए गानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। भोजपुरी क्वीन नीलम गिरी ने कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा लिया है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस कड़ी में अब नीलम गिरी और सिंगर देवानंद देव नया सांग 'दरदिया बड़ा तंग कइले बा' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें : Bhojpuri Song 'भतार पटिदार संगे पियवा रे माई' ने उड़ाया गर्दा, जबरदस्त है Samar Singh और Akanksha Dubey की कैमिस्ट्री

सिंगर देवानंद देव जब भी कोई गाना लेकर आते हैं तो वह गाना अलग ही मिजाज का होता है। चाहे वह लोकगीत हो, सैड सॉन्ग या रोमांटिक गाना श्रोताओं को खूब पसंद आता है। इस क्रम में देवानंद देव का गाया हुआ मस्तीभरा सांग 'दरदिया बड़ा तंग कइले बा' जारी होते ही छा गया है। इस गाने में नीलम अपने देवर से शिकायत करती नजर आ रही है। हर बार की तरह इस बार भी सांग में नीलम गिरी के एक्सप्रेशन्स कमाल के दिख रहे हैं। सांग ने सोशल मीडिया में आते ही आग लगा दी है। गाने तेजी से देख व सुना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : देसी स्टार समर सिंह को दो फिल्मों के लिए निर्देशक दिलीप जॉन ने किया साइन


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'दरदिया बड़ा तंग कइले बा' को देवानंद देव ने अपने मधुर स्वर से सजाया है। वही इसका संगीत बाबूलाल जी ने दिया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने में फीचर अभिनेत्री नीलम गिरी ने किया है। निर्देशक आर्यन देव, डीओपी राजेश राठौर और रवि राठौर, एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।