8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देसी स्टार समर सिंह को दो फिल्मों के लिए निर्देशक दिलीप जॉन ने किया साइन

फ़िल्म की कहानी इसका हाईलाइट पॉइंट है जो दर्शकों को कनेक्ट करेगा। दूसरी फिल्म के नाम और बाकी डिटेल्स का इंतजार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Jan 2022, 12:58 PM IST

samar_singh.jpg

भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह को दो भोजपुरी फिल्मों के लिए दबंग निर्देशक दिलीप जॉन ने साइन किया है। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग जल्द ही लखनऊ और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। इनमे से एक फ़िल्म का टाइटल "मेरे सनम" है जिसके निर्माता यश मूर्ति यादव हैं। फ़िल्म का कुशल निर्देशन दिलीप जॉन करेंगे। इस फ़िल्म के लेखक संजय सुहाना, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी जगविंदर सिंह हुण्डल, फाइट मास्टर हीरा यादव, कोरियोग्राफर कर्ण मुखर्जी, संतोष सरदार हैं।

मां शारदा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म मेरे सनम एक रोमांटिक ड्रामा होगी। यह एक पारिवारिक सिनेमा होगा जिसमें रोमांस, म्यूज़िक और एक्शन का तड़का भी होगा। इस सिनेमा में समर सिंह का किरदार काफी अलग बताया जा रहा है। फ़िल्म की कहानी इसका हाईलाइट पॉइंट है जो दर्शकों को कनेक्ट करेगा। दूसरी फिल्म के नाम और बाकी डिटेल्स का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : हर आशिक के जख्मी दिल का दर्द बयां करता अंकुश राजा का सैड सांग- 'दोसरा से दिल ना लगा लिहा हो'

निर्देशक दिलीप जॉन ने बताया कि देसी स्टार समर सिंह को हमने 2 फिल्मों के लिए अनुबंधित किया है। दोनों फिल्मों में समर सिंह का चिरपरिचित देसी अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। वह स्टार सिंगर हैं तो फ़िल्म के संगीत पर काफी ध्यान दिया जा रहा है ताकि बेहतर म्यूज़िक के साथ एक मनोरंजक सिनेमा दर्शकों को देखने को मिले।

यह भी पढ़ें : एक दीवाना प्रेम सिंह करेंगे बारह हसीनाओं से प्यार, 'एक दीवाना बारह हसीना' की शटिंग शुरू