8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojpuri Song ‘भतार पटिदार संगे पियवा रे माई’ ने उड़ाया गर्दा, जबरदस्त है Samar Singh और Akanksha Dubey की कैमिस्ट्री

गाने में समर सिंह अपने दोस्तों के साथ पीने में बिजी रहते हैं, वही आकांक्षा दुबे सासु मां को उनके बेटे की करतूत बताते हुए दिख रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Jan 2022, 6:16 PM IST

samar_singh_1.jpg

भोजपुरी एक्टर और सिंगर समर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो अपने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। दर्शकों को उनकी और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की जोड़ी काफी पसंद की जाती है और ये इंडस्ट्री की हिट जोड़ी है। इसे भोजपुरी इंडस्ट्री में हॉट जोड़ी भी कही जाती हैं। जहां लोग उनकी रील लाइफ केमिस्ट्री को खूब पसंद करते हैं वहीं, अब दोनों का एक और धमाकेदार सांग 'भतार पटिदार संगे पियवा रे माई' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला रहा है। गाना यूट्यूब पर तेजी से भाग रहा है।

इस भोजपुरी गाने में समर सिंह अपने दोस्तों के साथ पीने में बिजी रहते हैं, वही आकांक्षा दुबे सासु मां को उनके बेटे की करतूत बताते हुए दिख रही है। और कह रही हैं कि मेरा पति मुझसे प्यार नहीं करता हैं। सांग में कई मजेदार दृश्य भी दिखाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : देसी स्टार समर सिंह को दो फिल्मों के लिए निर्देशक दिलीप जॉन ने किया साइन


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत 'भतार पटिदार संगे पियवा रे माई' के निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर समर सिंह, फीचर आकांक्षा दुबे, लेखक यादव राज, म्यूजिक एआरडी आनंद, डायरेक्टर आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडिटर मीत जी, डीओपी राजेश राठौर और रवि राठौर, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास हैं।

यह भी पढ़ें : हर आशिक के जख्मी दिल का दर्द बयां करता अंकुश राजा का सैड सांग- 'दोसरा से दिल ना लगा लिहा हो'