
Sanjeev Jeeva Murder: संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को वकील के वेश में आए हमलावरों ने गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। जीवा को पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान हमला हुआ। हमले के बाद कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। संजीव जीवा पश्चिम यूपी के मुजफ्फरगनर का रहने वाला था। वह काफी समय से लखनऊ जेल में बंद था।
संजीव 90 के दशक में मुजफ्फरनगर में एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था। पैसा कमाने की ललक में उसने एक दिन अपने मालिक को ही अगवा कर लिया और बड़ी फिरौती की मांग की। इसके बाद उसने कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का अपहरण कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी। जिसने रातोंरात उसे अपराध की दुनिया में मशहूर कर दिया। इसके बाद फरवरी 1997 को उसका नाम भाजपा नेता ब्रम्हदत्त द्विवेदी की हत्या में सामने आया। जिसके बाद उसका खौफ पूरे पश्चिम यूपी में हो गया।
Updated on:
07 Jun 2023 08:18 pm
Published on:
07 Jun 2023 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
