
सारा और विकी लखनऊ के मंदिरों में दर्शन करते हुए।
Sara Ali khan Vicky Kaushal New film Zara Hatke Zara Bachke: एक्टर विकी कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों एक्टर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पहुंचकर सारा और विकी ने पहले भोलनाथ के दर्शन किए। इसके बाद दोनों हनुमान मंदिर में मत्था टेका और फिल्म की सफलता के लिए पूजा की।
फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'जरा हटके जरा बचके' की एडवांस बुकिंग मंगलवार यानी 30 मई से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में विकी 'कपिल' और सारा 'सौम्या' का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी फर्जी तलाक के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी मध्यम वर्ग के परिवार की है। कपिल और सौम्या शादी करते हैं लेकिन कुछ सालों बाद उनके बीच लड़ाई होने लगती है। दोनों परिवारों की मर्जी तलाक लेने का फैसला करते हैं। इसी तलाक के फैसले के इर्दगिर्द फिल्म की कहानी चलती है।
Updated on:
30 May 2023 06:57 pm
Published on:
30 May 2023 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
