लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है आगामी 10 मार्च से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश नौकरियों के लिए विज्ञापन निकालेगा। आयोग को योगी सरकार में यह पहला विज्ञापन होगा। इस विज्ञापन के जरिए सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले चरण में जिन प्रमुख पदों के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा उनमें युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल और ग्राम्य विकास विभाग प्रमुख हैं। इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी है। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गयी है।