6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police recruitment 2017 : सीएम योगी ने किया ऐलान, यूपी में जल्द शुरू होगी पुलिस कर्मियों की भर्ती

UP Police Bharti 2017 : सीएम योगी आदित्यनाथ मे प्रदेश में 47 हजार पुलिस कर्मियों की भर्तियों की घोषणा की। 

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Sep 18, 2017

up cm yogi adityanath

लखनऊ. मुख्यमंत्रयोगी आदित्यनाथ प्रदेश के य़ुवाओं के लिये सरकारी नौकरी का तोहफा ले आए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल यानी रविवार को वाराणसी में पुलिस भर्ती की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार जल्द ही 47 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती करने वाली है। नए सिपाही और दरोगा पुलिसबल को मजबूत करेंगे। सीएम ने प्रदेश में 47 हजार पुलिस कर्मियों की भर्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही 42 हजार सिपाही और 5 हजार दरोगाओं की भर्ती की जाएगी। पुलिस कर्मियों की भर्ती की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस का मनोबल बढ़ाया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वाराणसी पहुंचे थे।

47 हज़ार जवानों की भर्ती का ऐलान


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से बोलते हुए कहा कि हम जवानों की कमी को देखते हुए पहले चरण में 47 हजार जवानों की भर्ती करने जा रहे हैं। जिसमें 5000 सबइंस्पेक्टर व 42 हजार कॉन्स्टेबल होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले 3 साल में इस संख्या को 1.5 लाख तक पहुचाएंगे जिसमें पुलिस फोर्स में मैन पावर का अभाव खत्म होगा और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में हम सफल हो सके।

वाराणसी में सांस्कृतिक संकुल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईटेक और एक्टिव पुलिस का स्लोगन दिया। उन्होंने पुलिस के काम और परिवर्तन की बात करते हुए सुरक्षा दल को मजबूत करने की बात कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिसिंग सुधार की ओर सरकार का पूरा फोकस है। इसी क्रम में लगातार कार्य किया जा रहा है। शासन की ओर से अपराधियों पर इनाम बढ़ाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। पुलिस को लगातार अत्याधुनिक हथियार, तकनीक और सर्विलांस समेत विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वहीं कार्यक्रम में सरकार के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के अुनसार प्रदेश में पुलिस बल की कमी है। कम संसाधनों में भी पुलिस के जवान अपना शत प्रतिशत देते हुए जनता की सुरक्षा में जुटे हैं। पुलिस की व्यवस्था में पिछली सरकारों की तुलना में बहुत सुधार हुआ है, अब यूपी पुलिस नए रूप में दिखेगी।