Sarvodaya Admission Admission 2025: उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं और कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।