28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan Shivratri 2021: 25 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का महीना, जानें सावन शिवरात्रि पूजा विधि और बन रहा कौन सा शुभ योग

Sawan Shivratri 2021 date vrat puja vidhi shubh muhurt- फाल्गुन की शिवरात्रि की तरह ही सावन की शिवरात्रि भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। हर माह में दो शिवरात्रि होती है। एक कृष्ण पक्ष में दूसरी शुक्ल पक्ष। लेकिन शिव को कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि या कहे तेरस त्रयोदशी बहुत प्रिय है। इस बार सावन की शिवरात्रि 6 अगस्त को है।

2 min read
Google source verification
Sawan Fourth Somwar

Sawan Shivratri

लखनऊ. Sawan Shivratri 2021 date vrat puja vidhi shubh muhurt. हिंदू धर्म का सबसे पवित्र माह सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा, जो कि 22 अगस्त तक चलेगा। यह सावन माह भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। पूरे सावन महीने महिलाएं शिव जी की पूजा करती हैं। खासकर कुंवारी कन्या योग्य वर की प्राप्ति के लिए भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक व्रत रखती हैं। फाल्गुन की शिवरात्रि की तरह ही सावन की शिवरात्रि भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। हर माह में दो शिवरात्रि होती है। एक कृष्ण पक्ष में दूसरी शुक्ल पक्ष। लेकिन शिव को कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि या कहे तेरस त्रयोदशी बहुत प्रिय है। इस बार सावन की शिवरात्रि 6 अगस्त को है। आइये जानते हैं क्या है सावन मास का महत्व और इस त्योहार की पूजा विधि पर क्या करना चाहिए।

सावन का महत्व

पूरे सावन में भगवान शिव की पूजा विधि विधान से करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कुंवारी कन्याएं हर सोमवार व्रत रखती हैं और सुयोग्य वर का कामना करती हैं। यह व्रत वैवाहिक जीवन सुखद रखने के लिए भी शादीशुदा महिलाएं करती हैं।

पूजा का मुहूर्त

सावन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन की शिवरात्रि व्रत पड़ रही है। शुक्रवार 6 अगस्त को सावन शिवरात्रि पूजा पड़ रही है। सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त 6 अगस्त को शुरू हो रहा है। निशिता काल पूजा का मुहूर्त 7 अगस्त शनिवार की सुबह 12 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। शिवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त 7 अगस्त की सुबह 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

सावन शिवरात्रि पूजा विधि

- चतुर्दशी तिथि की सुबह जल्दी उठें, स्नानादि करें।

- मंदिर या घर के देवालय में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें।

- इस दिन भगवान भोलेनाथ को धूप दीप बाती दिखाएं और भोले मंत्रों का उच्चारण करते हुए 1001 बेलपत्र अर्पित करें।

- जल, दूध, दही से रुद्राभिषेक करें। भोले बाबा को धतूरा, भांग, गुड़, पुआ, हलवा, कच्चे चने, दूध से बनी मिठाईयां आदि भी अर्पित कर सकते हैं।

सावन मास की सोमवार तिथियां

सावन का पहला सोमवार: 26 जुलाई 2021
सावन का दूसरा सोमवार: 2 अगस्त 2021
सावन का तीसरा सोमवार: 9 अगस्त 2021
सावन का चौथा सोमवार: 16 अगस्त 2021

ये भी पढ़ें: जुमे की नमाज पढ़ाने को लेकर आमने सामने आए मुस्लिम समुदाय के दो धड़े, बनी रही टकराव की स्थिति

ये भी पढ़ें:Yogini Ekadashi Vrat: योगिनी एकादशी का रखें व्रत, भगवान विष्णु करेंगे पापों का नाश, इन रोगों से भी मिलेगी मुक्ति