19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Holiday: सभी स्कूल,कॉलेज में अवकाश घोषित, जानें क्यूं?

अक्टूबर महीना आते ही त्योहारों का सिलसिला शुरु हो जाता है। इस महीने में त्योहार के कारण बच्चों को खुब छुट्टियां मिलने वाली है। कल से लगातार तीन दिनों स्कूल, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Swati Tiwari

Oct 10, 2024

अक्टूबर का महीना छुट्टियों के मामले में विद्यार्थियों के लिए काफी विशेष होने वाला है क्योंकि इस महीने लगभग 10 से 12 दिनों तक की छुट्टियां स्कूल के लिए निर्धारित करवाई गई है। इन छुट्टियों में पर्व त्योहारों के साथ रविवार तक की छुट्टियों को शामिल किया गया है। अगर इस महीने आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये महीना आपके लिए बेस्ट है क्योंकि इस महीने आपको खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं। 

इस महीने मिलेगी लगातार 3 दिन की छुट्टी 

ये महीना बच्चों से लेकर ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी के लिए ये महीना बेहद खास होने वाला है। अक्टूबर महीने में त्योहारों के कारण कर्मचारियों की लगातार तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इस महीने की 11 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 12 अक्टूबर को दशहरा और 13 अक्टूबर को रविवार के कारण स्कूल, ऑफिस से लेकर बैंक में छुट्टी रहने वाली है। इस महीने होने वाली स्कूली छुट्टियों का बेसिक शेड्यूल इस प्रकार है। 

12 अक्टूबर विजयादशमी

13 अक्टूबर रविवार

20 अक्टूबर रविवार

27 अक्टूबर चौथा रविवार

29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक दीपावली

पूरे देश में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।हिंदू धर्म में सबसे प्रतिष्ठित त्योहारों में से एक मानी जाने वाली दुर्गा पूजा एक ऐसा त्योहार है, जिसका भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं। यह त्यौहार राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का जश्न मनाता है। यह त्योहार सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सवों के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनने के लिए लाखों भक्तों को एकजुट करने में मदद करता है। 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि महानवमी 12 अक्टूबर को मनाई जाएगी। उत्सव का अंतिम दिन, विजयदशमी, 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इसके बाद विसर्जन के साथ ही त्योहार का समापन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! अक्टूबर में लगातार 3 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित, जानें कब और क्यों

इस महीने मिलेगी इतनी छुट्टियां

नवरात्र के 15 दिनों बाद दीपों का पर्व यानी दीपावली 31 अक्टूबर 2024 को मनाए जाने वाली है जिसके लिए अधिकांश स्थानों पर धनतेरस यानी 29 अक्टूबर 2024 से छुट्टियां मनाई जाएगी तथा दीपावली के मुख्य दिवस पर पूरे देश में सरकारी छुट्टी होगी।