सरकार के राज्य कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली पड़ेगी। इसके बाद 19 मार्च शनिवार और 20 मार्च को रविवार का अवकाश मिलेगा। वहीं इस दौरान स्कूल भी बंद रहेंगे। आइये एक नज़र डालते हैं इस महीने कितनी और कौन सी छुट्टियाँ पड़ रही हैं।
मार्च में पड़ने वाली छुट्टियाँ - 1 मार्च - महाशिवरात्रि
- 17 मार्च - होलिका दहन
- 18 मार्च - होली
- 19 मार्च - शनिवार (छुट्टी)
- 20 मार्च - रविवार (छुट्टी)
चार रविवार भी इसके अलावा 6 मार्च, 13 मार्च, 20 मार्च और 27 मार्च को रविवार पड़ रहा है। इस दिन तो वैसे भी स्कूल बंद ही रहेंगे।
शनिवार की भी दो छुट्टियाँ - 12 मार्च – दूसरा शनिवार
- 26 मार्च – चौथा शनिवार