
लखनऊ. School Reopen in UP. उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से बारहवीं व उच्च शिक्षा से जुड़े सभी स्कूल, विद्यालय व संस्थान खुल गए हैं। कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई (Online classes) भी जारी है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने नया आदेश जारी किया है। स्कूल खुलने के बाद अब बच्चों के अभिभावकों व शिक्षकों का 100 फीसदी कोरोना टीकाकरण अनिवार्य होगी। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से इससे जुड़े निर्देश सभी बीएसए को जारी कर दिए गए हैं। साथ ही स्कूल के कर्मचारियों का भी वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने जारी आदेश में कहा कि शिक्षकों।, कर्माचारियों व उनके परिवार का भी टीकाकरण जरूरी है। इनमें सभी अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, परिषदीय, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों न कर्मचारियों का टीकाकरण जरूरी होगा। इनका शत प्रतिक्षत वैक्सीनेशन होगा। ऐसा बच्चों के साथ-साथ सभी की कोरोना से रक्षा के लिए फैसला लिया गया है।
एक दिन में आए 36 मामले-
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 258 है। कल कोविड संक्रमित लोगों में किसी की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 2,22,210 सैंपल्स की जांच की गई। उन्होंने कहा कि कल प्रदेश में कोविड वैक्सीन की 9,61,118 डोज़ लगाई गई। अब तक 6,22,81,084 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 1,18,79,444 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई है।
Updated on:
02 Sept 2021 09:52 pm
Published on:
02 Sept 2021 09:51 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
