लखनऊ

UP Election: सपा RLD की दूसरी लिस्ट जारी, 7 प्रत्याशियों में किसी भी महिला को नहीं मिला टिकट

UP ASSEMBLY ELECTIONS 2022 के लिए राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार को लेकर आरएलडी चीफ जयंत चौधरी भी निश्चिंत नजर आ रहे हैं। उन्होंने आज शनिवार को अपनी पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 7 लोगों के नाम हैं। इन सभी सात प्रत्याशियों का नाम फाइनल करते हुए उसकी घोषणा कर दी गई है. जबकि पहली लिस्ट में 29 प्रत्याशियों के नाम दिये गए थे.

2 min read
Jan 15, 2022

UP Assembly Elections में सपा और आरएलडी गठबंधन को लेकर जो भी कयास लगाए जा रहे थे। उन्हें खत्म करते हुए दूसरी लिस्ट भी आ गई है। जिसमे 7 प्रत्याशियों का नाम है। इसके पहले 29 प्रत्याशी पहली लिस्ट में घोषित किए गए थे। कयास इस बात के भी लगाए जा रहे थे कि चन्द्र शेखर यानी रावण के साथ यदि अखिलेश यादव जाते हैं तो आरएलडी के कोटे की कुछ सीटे कट जाती। लेकिन रावण के साथ अखिलेश यादव ने कोई गठबंधन नहीं किया है। इसकी पुष्टि भी चन्द्र शेखर रावण ने मीडिया से बातचीत करते हुए कर दी है।

SP RLD गठबंधन की दूसरी लिस्ट में विधानसभा और प्रत्याशियों के नाम

थानाभवन विधानसभा से अशरफ अली को प्रत्याशी बनाया है।
बुढ़ाना विधानसभा से राजपाल बालियान को प्रत्याशी बनाया है।
मीरापुर विधानसभा से चंदन चौहान को प्रत्याशी बनाया है।
मुरादनगर विधानसभा से सुरेंद्र कुमार मुन्नी प्रत्याशी है।
शिकारपुर विधानसभा से किरण पाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
बरौली विधानसभा से प्रमोद गौड़ को प्रत्याशी बनाया गया है।
इगलास विधानसभा से वीरपाल सिंह दिवाकर को प्रत्याशी बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन की पहली सूची गुरुवार शाम को जारी कर दी गई। 29 प्रत्याशियों की सूची में से 10 सपा के तो 19 रालोद के उम्मीदवारों के नाम हैं।

पहले लिस्ट में 29 लोगों के नाम, 10 आरएलडी से

1. साहिबाबाद अमरपाल शर्मा सपा

2. मोदीनगर सुदेश शर्मा रालोद

3. धौलाना असलम चौधरी सपा

4. लोनी मदन भैया रालोद

5. हापुड़ गजराज सिंह रालोद

6. जेवर अवतार सिंह भड़ाना रालोद

7. बुलंदशहर हाजी युनूस रालोद

8. स्याना दिलनवाज खान रालोद

9. खैर भगवती प्रसाद सूर्यवंशी रालोद

10 . कौल सलमान शाहिद सपा

11. अलीगढ़ जफर आलम सपा

12. सादाबाद प्रदीप चौधरी गुड्डू रालोद

13. छाता तेजपाल सिंह रालोद

14 . गोवर्धन पीतम सिंह रालोद

15. बल्देव बबीता देवी रालोद

16. आगरा कैंट कुंवर सिंह वकील सपा

17. आगरा देहात महेश कुमार जाटव रालोद

18. फतेहपुर सीकरी ब्रिजेश कुमार चाहर रालोद

19. खैरागढ़ रौतान सिंह रालोद

20. बाह मुधसूदन शर्मा सपा

21. कैराना नाहिद हसन सपा

22. शामली प्रसन्न चौधरी रालोद

23. चरथावल पंकज मलिक सपा

24. पुरकाजी अनिल कुमार रालोद

25. खतौली राजपाल सिंह सैनी रालोद

26. नहटौर मुंशी राम रालोद

27. किठौर शाहिद मंजूर सपा

28. मेरठ रफीक अंसारी सपा

29. बागपत अहमद हमीद रालोद

Updated on:
15 Jan 2022 05:40 pm
Published on:
15 Jan 2022 05:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर