19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडी में गंदगी देख बिफर पड़े मंत्री, फिर पढ़िए हुआ क्या

श्रीराम चैहान ने दुबग्गा मण्डी का किया औचक निरीक्षण मण्डी में साफ-सफाई न होने से मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को साफ-सफाई कराने के दिये कड़े निर्देश  
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Nov 27, 2019

After disputes, Mandi administration implemented token system, will not be able to get Chaheto

After disputes, Mandi administration implemented token system, will not be able to get Chaheto

श्रीराम चैहान ने दुबग्गा मण्डी का किया औचक निरीक्षण

मण्डी में साफ-सफाई न होने से मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को साफ-सफाई कराने के दिये कड़े निर्देश

मण्डी शुल्क तय समय पर जमा कराये जायें

-श्रीराम चैहान

लखनऊ . उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चैहान ने आज दुबग्गा मण्डी का औचक निरीक्षण किया और मंडी में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न होने, सीवर के मेनहोल का ढक्कन खुला पाये जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए मण्डी का संचालन करा रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता अभियान के तहत निरन्तर साफ-सफाई तथा मेनहोल के ढक्कन को तत्काल ठीक कराने के कड़े निर्देश दिए।

श्रीराम चैहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डी में माप यंत्र (कांटे) को शीघ्र ठीक कराएं। उन्होंने यह भी निर्देशित करते हुए कहा कि मण्डी शुल्क तय समय पर जमा किया जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों का रखरखाव ठीक से हो। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


कृषि विपणन मंत्री ने मण्डी के व्यापारियों की समस्या को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही सम्बंधित अधिकारी को मण्डी विस्तार, कम जगह होने से गाड़ियों का जाम लगना, पानी की समस्या तथा पानी टंकी की मरम्मत तत्काल सुव्यवस्थित कराने की सख्त हिदायत दी, जिससे व्यापारियों को सहूलियत मिले।