लखनऊ

UP Strike- 72 घंटे तक जारी रहेगी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे का सरकार को जवाब

UP electricity Strike: यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के सख्त हिदायत के बाद भी कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े है।

2 min read
Mar 18, 2023
बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर एक्शन में योगी सरकार

यूपी में बिजली कर्मचारी 16 मार्च, गुरुवार की रात 10 बजे से हड़ताल पर बैठे हुए है। उनका कहना है की ये हड़ताल 72 घंटे लगातार चलेगी। जिसके चलते यूपी के कई जिलों में बिजली की कटौती चल रही है। बिजली कटौती के चलते इलाहबाद हाईकोर्ट ने भी नाराजगी जताई है। योगी सरकार ने मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद सोमवार को सभी पदाधिकारियों को हाईकोर्ट ने तलब किया।

योगी सरकार का एक्शन
यूपी में बिजली कर्मचारियों के हड़ताल को देखते हुए शनिवार को योगी सरकार ने अफसरों के साथ बैठक बुलाई। जिसमे उन्होंने कहा की 24 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति की जाए और हड़ताल पर जाने वाले सभी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अबतक 300 से ज्यादा संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। कुछ कर्मचारी नेताओं और कर्मचारियों के खिलाफ FIR भी दर्ज किया गया है।

अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे का सरकार को जवाब
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा की हमारी ये हड़ताल 72 घंटे तक लगातार चलेगी। हम शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे है। अगर सरकार हमारी मांगो को पूरा नहीं करती तो ये हड़ताल अनिश्चित काल तक चल सकती है।

आम लोगों पर इसका असर
बिजली की सप्लाई न होने की वजह से आम जान जीवन अस्त व्यस्त दिखाई दिया। गाँवों में पानी की समस्या से लोग परेशान रहे। ई- रिक्शा वालों के काम पर भी इसका असर दिखाई दिया। वही परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र भी काफी परेशान दिखाई दिए।

क्या है कर्मचारियों की मांग
-पावर सेक्टर इम्प्लॉइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए
-25 हजार करोड़ रुपये के मीटर खरीद आदेश को रद्द किया जाए
-मौजूदा चेयरमैन को हटाकर निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत बड़े पदों पर नियुक्ति हो
-निजीकरण की प्रक्रिया को रद्द किया जाए
-विद्युत उत्पादन निगम को ओबरा और अनपरा में 800-800 मेगा वॉट की 2-2 यूनिट दी जाए

Published on:
18 Mar 2023 07:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर