15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्रकूट में पीएम मोदी पर भड़के बीजेपी के ‘शत्रु’, कहा- अगर सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूं

...जब एक सवाल के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा बोले- खामोश, राम मंदिर और नोटबंदी पर भी दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Nov 21, 2018

 shatrughna singha

चित्रकूट में पीएम मोदी पर भड़के बीजेपी के 'शत्रु', कहा- अगर सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूं

चित्रकूट. बागी तेवर के लिए मशहूर अभिनेता व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर एक बार केंद्र सरकार व भाजपा पर हमला बोला है। अपना दल (कृष्णा गुट) की किसान महारैली में शिरकत करने चित्रकूट पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह भाजपा में हैं। अभी पार्टी नहीं छोड़ी है और न ही पार्टी उन्हें छोड़ पाई है। अगर सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूं। लोकतंत्र में सबको अपनी बात अपनी राय रखने का अधिकार है। अयोध्या मामले पर पूछे गये सवाल को तो वह टाल गये, लेकिन क्या 2019 में वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा अपने चिर-परिचित अंदाज में 'खामोश' कहा।

नोटबंदी के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी तुगलकी फरमान था। इस फैसले से लोग बर्बाद हो गए। पीएम मोदी पर अपरोक्ष रूप से हमला करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी, अरुण शौरी यशवंत सिन्हा जैसे वरिष्ठ विद्वान नेताओं से पूछे बगैर यह फैसला ले लिया गया। इस फैसले से छोटे व्यापारी तो बर्बाद हो गए।

आडवाणी पिता तुल्य, उन्हें दरकिनार कर दिया
शत्रुघ्न सिन्हा यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी जैसे पिता तुल्य नेता को वयोवृद्ध बताकर दरकिनार कर दिया गया। लेकिन मैं उनका साथ देता हूं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सच बोलने पर इल्जाम लगते हैं कि मंत्री नहीं बनाया गया तो मैं बागी हो गया हूं। लेकिन कोई बताए कि भाजपा में कितने मंत्रियों को लोग जानते हैं। सब कुछ वन मैन आर्मी पर चल रहा है।

केजरीवाल पर हमला निंदनीय
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए मिर्ची अटैक को लेकर भी शत्रुघ्न सिन्हा के निशाने पर कहीं न कहीं भाजपा ही रही। केजरीवाल पर हमले को लेकर उन्होंने कहा कि ये चौथा हमला है केजरीवाल पर। कुछ भी हो वह विपक्ष में हैं, कोई दुश्मन नहीं। इससे उनकी और उनकी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ ही रही है।

देखें वीडियो...