
कैराना में सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने 60 हजार मतों से जीत दर्ज की। इकरा हसन का यह पहला लोकसभा चुनाव है और जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है।

इकरा हसन ने अपनी शुरुआकती पढ़ाई दिल्ली से की और फिर दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और एलएलबी करने लंदन चली गई।

लंदन में उन्होंने इंटरनेशनल लॉ एंड पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और साल 2021 में भारत वापस लौटीं। पहली CAA और एनआरसी का विरोध कर चर्चा में आईं।

इकरा हसन ने साल 2016 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें 5000 वोट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि वह कैराना की राजनीति में लगी रहीं और आज उन्होंने अपना नाम का डंका बजवाया है।