7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम खान की ‘गोपनीय बातें’ सीएम Yogi तक पहुंचाएंगे शिवपाल यादव

Shivpal Yadav and Azam Khan Meeting: सपा पार्टी में चल रही बागावत अब बढ़ती जा रही। शुक्रवार के शिवपाल यादव ने सीतापुर जेल में आजम खान से मुलाकात की। कयास ये लगाए जा रहे कि सत्ता के गलियारों में दोनों नेताओं के नए कदम देखने को जल्द मिल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 22 Apr 2022, 12:12 PM IST

Shivpal Yadav met Azam Khan in Sitapur Jail

Shivpal Yadav met Azam Khan in Sitapur Jail

सत्ता के गलियारों में चल रही सपा की उठा-पटक के बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी विधायक आजम खान से शिवपाल यादव ने मुलाकात की। पिछले कई दिनों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आजम खान और शिवपाल यादव नाराज चल रहे हैं। शुक्रवार को आजम खान और शिवपाल के बीच डेढ़ घंटे तक बात हुई। शिवपाल यादव अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आजम खान को लेकर बातचीत करेंगे।

साल 2022 के विधानसभा चुनावों में सपा को मिली करारी हार के बाद इस तरह की यह पहली मुलाकात है। बता दें कि दोनों नेता सपा के कटे हुए नजर आ रही हैं। वहीं, पूर्व में आजम खान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की तरफ से भी उनकी पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिल चुका है। अब देखने ये होगा कि इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में क्या नए कदम बढ़ते हैं। बता दें कि अभी तक कार्यकर्ताओं और आजम के समर्थकों का आरोप था कि बीजेपी सरकार में उनका उत्पीड़न किया जा रहा है और उन पर झूठे केस किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े - आखिर कैसे कलेक्टर साहब की आंखों के सामने से गायब हो गईं हजारों असलहा लाइसेंस की फाइलें

मुख्यमंत्री योगी से करेंगे बात

शिवपाल यादव ने कहा आजम खान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे। आजम खान किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि देश के बड़े नेता हैं। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन डेढ़ घंटे तक बातचीत चली। आजम खान की गोपनीय बातों को अब शिवपाल मुख्यमंत्री से साझा करेंगे।

यह भी पढ़े - राजा भैया के चचेरे भाई नहीं हैं अक्षय प्रताप सिंह, जानिए इन दोनों राजकुंवर की जुगलबंदी की क्या है कहानी

आजम और शिवपाल का दूसरा स्थान

एक समय थी जब समाजवादी पार्टी में दोनों नेताओं की गजब पैठ थी। आजम खान को मुस्लिमों का चेहरा माना जाता था। तो वहीं शिवपाल के संगठन का नेता माना जाता था। दोनों ही पार्टी में अपने अपने पक्ष में दूसरी स्थान रखते थे। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने दोनों को पीछे कर दिया। इससे दोनों नेताओं में नाराजगी है।