जामो अमेठी के वारिस कुंवर अक्षय प्रताप सिंह के शौक भी अपने मित्र की तरह ही हैं। वह भी अपने क्षेत्र के बाहुबलियों में गिने जाते हैं। जिस तरह बेंती का महल अपनी खासियत के लिए मशहूर है, उसी तरह जामो अमेठी राजघराने का महल न केवल बेहद खूबसूरत है, बल्कि अत्याधुनिक सुविधाओं से बनाया गया है।