
सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल
ठाकुरगंज के तहसीन गंज चौराहे सोमवार दोपहर निजी स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र के गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कई छात्र एक छात्र की पिटाई करते दिखाई पड़ रहे है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
स्कूल की शर्ट पर लिखा गर्लफ्रेंड का नाम
तहसीन गंज चौराहे स्थित पेट्रोल पंप के पास एक निजी स्कूल में छुट्टी के दौरान एक शरारती छात्र ने दूसरे छात्र की शर्ट पर उसकी गर्लफ्रेंड का नाम लिख दिया था। इसे लेकर गाली-गलौज के बाद छात्रों में मारपीट होने लगी।चौराहे पर भीड़ एकत्रित हो गई।
सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल
भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। वीडियो मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
06 Feb 2024 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
