
इनोवेशन के जरिए पढ़ाने वाले 'स्मार्ट शिक्षकों' को सम्मानित करेगा बेसिक शिक्षा विभाग
लखनऊ. प्राथमिक स्कूलों में इनोवेशन के जरिए छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक अब सम्मानित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ये सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेस के 174 शिक्षकों को शार्टलिस्ट किया गया है जिसमें लखनऊ मंडल के भी 26 शिक्षक शामिल हैं। अब राज्य स्तरीय समिति इनमें से अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत करने के लिए चुनेगी। इसके लिए उन्हें प्रजेंटेशन देने होगा।
विभाग को भेजना होगा प्रेजेंटेशन
दरअसल जिन शिक्षकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उन्हें सम्मान पाने के लिए पहले क्लास में पढ़ाने के तरीके का तीन से पांच मिनट का प्रेजेंटेशन विभाग के पास भेजना होगा। इसके अलावा एक फॉर्मेट पर कुछ जानकारियां भी देनी होंगी। जैसे स्कूल में कितने समय पूर्व स्मार्ट क्लास शुरू हुई हैं। इससे बच्चों में क्या परिवर्तन आया है। स्मार्ट क्लास के लिए शिक्षण सामग्री कहां से ली जा रही है. बच्चे इसको लेकर कितना उत्साहित हैं। स्मार्ट क्लास के लिए किन-किन चीजों का उपयोग किया जा रहा है।
इस तरह से चुने गए
सम्मान किए जाने वाले शिक्षकों को कुछ इस तरह से चुना गया। सबसे पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने स्मार्ट क्लास चलाने वाले लगभग 1200 स्कूलों को चिन्हित किया और इनमें अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर 50 शिक्षकों को पुरस्कृत करने की सूची भी जारी की गई लेकिन फिर इसे स्थगित कर नए सिरे से सूची बनाने का फैसला लिया गया। दरअसल निदेशालय को शिकायतें मिलीं कि इस सूची को बनाने में भेदभाव किया गया है। अब राज्य स्तर पर निदेशक की अध्यक्षता में बनी स्क्रीनिंग कमेटी ने 174 शिक्षकों का नाम शार्टलिस्ट किया है। इसके बाद चयनित शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा।
राजधानी के शिक्षक भी चुने गए
इस अवार्ड के लिए राजधानी लखनऊ के तीन शिक्षकों को शार्ट लिस्ट किया गया है। जिसमें उच्च प्राथमिक स्कूल लवल मोहनलालगंज की शिक्षक श्वेता शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय धनुआसाढ़ मोहनलालगंज के शिक्षक दिनेश कुमार और प्राथमिक स्कूल सिकंदरपुर अमोलिया गोसाईगंज की शिक्षक अजिता को शॉट लिस्ट किया गया है।
Published on:
31 Dec 2018, 4:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.