Gold-Silver Rate: आज गुरुवार को यूपी में सोने के भाव (Gold Rate) में तेजी आई है। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके ताजा रेट जरूर जान लिजिए। आइए जानते हैं यूपी में क्या है सोना चांदी का ताजा भाव।
Gold Rate: उत्तर प्रदेश में सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को गातार तीसरे दिन भी सोना-चांदी के भाव बढ़े हैं। आज 12 अक्टूबर 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate Today 12 October 2023) जारी की गईं। सोना 380/- रुपये प्रति 10 ग्राम की महंगी कीमत पर और चांदी 500/- रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती कीमत पर कारोबार करती दिखाई दे रही है।
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 53,800 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 58,680 है। वहीं, सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है।आज एक किलो चांदी का रेट 72,100. वहीं, ये दाम कल 72,600 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम कम हुए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।