लखनऊ

District Panchayat By-Election Result: सपा प्रत्याशी रेशमा रावत ने मारी बाजी , ढोल नगाड़े के साथ हुआ भव्य स्वागत

District Panchayat by-election 2023: लखनऊ की जिला पंचायत सीट पर सपा प्रत्याशी रेशमा रावत ने भाजपा प्रत्याशी संगीता रावत को 2,236 वोटों से हराया। मिर्जापुर, जालौन और बरेली में सपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

less than 1 minute read
Sep 08, 2023
District Panchayat By-Election Result 2023

District Panchayat By-Election Result: लखनऊ जिले में मोहनलालगंज में जिला पंचायत की वार्ड नंबर 18 पर हुए उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी रेशमा रावत ने जीत दर्ज की है। रेशमा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी संगीता रावत को 2236 वोटों से हराया। चुनाव में रेशमा को 7097 ,संगीता को 4681, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार रेनू रावत को 2458 वोट मिले।


माल में गीता सिंह ने मारी बाजी

माल में मतगणना में पूर्व में प्रधान रह चुकी गीता सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वर्तमान में मृतक प्रधान के बेटे अमिताभ को 157 वोट से शिकस्त दी। जब कि अभय कुमार सिंह को तीसरा व कल्लू नेता को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। वार्ड संख्या 6 से सदस्य पद पर मकरंद मौर्या विजयी।

आंटगढीसौरा पंचायत की प्रधान सीट थी खाली

15 मार्च को आंटगढीसौरा पंचायत की प्रधान रामा देवी की लम्बी बीमारी के बाद मौत हो जाने से प्रधान पद रिक्त हो गया था। गीता सिंह ने प्रथम चक्र से ही अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त बना ली थी। गीता सिंह को 1402 अमिताभ को 1245, अभय कुमार को 92 व कल्लू नेता को 36 मत मिला। गीता सिंह को 157 मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं, वार्ड संख्या छह से सदस्य पद पर मकरंद मौर्या को निर्वाचित घोषित किया गया।

Published on:
08 Sept 2023 05:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर