8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा की बैठक में अखिलेश यादव ने दिये खास टिप- बोले 2019 जीतना है तो ये करना जरूरी

2019 में लोकतंत्र के लिए निर्णायक चुनाव

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Nov 03, 2018

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2019 में लोकतंत्र के लिए निर्णायक चुनाव है। भाजपा समाज में नफरत की खांई पैदा कर रही है और आर.एस.एस. स्वतंत्रता आन्दोलन के मूल्यों को कमजोर करना चाहता है। इनके झूठे दावों का मुकाबला समाजवादी पार्टी ही करने के लिए तैयार है। हमें भाजपा की किसी भी साजिश में नहीं फंसना है। समाजवादियों का लक्ष्य भाजपा को सŸाा प्रतिष्ठान से हटाना है। भाजपा सरकार के अन्याय के विरूद्ध संविधान और समाजवाद की बड़ी लड़ाई है। देशहित में यह बहुत आवश्यक है।

यादव यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, उपाध्यक्षों तथा महासचिवों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के विरूद्ध षडयंत्र की राजनीति बनाकर नई-नई चालें चल रही है। समाजवादी पार्टी को भाजपा ने बदनाम करने का अभियान छेड़ रखा है। जनता को गुमराह करने में भाजपा को महारत हासिल है। भाजपा की नीतियों से देश में आर्थिक संकट और अघोषित आपातकाल जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं। 80 प्रतिशत लोगों को उनके हक और सम्मान से वंचित करने का षडयंत्र है। देश की सम्पदा कुछ पूंजीघरानों में सिमटती जा रही है।

यादव ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है। यदि जनगणना जाति आधारित हो तो हर वर्ग आबादी के अनुपात में अपना सम्मान और हक पा सकेगा। भाजपा समाज को विभाजित करने का काम करती है। भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। साम्प्रदायिक उन्माद पैदा करना और इसकी आड़ में राजनीतिक स्वार्थ प्राप्त करना भाजपा का एजेण्डा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं। भाजपा ने देष की समस्याओं के समाधान के बजाय उनको उलझाने और गंभीर बनाने का काम किया है। सीमाएं असुरक्षित हैं। पड़ोसी देशों-से रिश्ते खराब हो रहे हैं। जीएसटी-नोटबंदी से आर्थिक-सामाजिक संकट खड़ा कर दिया है। देश में हर ओर असंतोष और भाजपा के प्रति आक्रोश है।
यादव ने कहा कि भाजपा-आरएसएस पूरे समाज को अनिश्चित भविष्य में धकेल रही है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसानों की हालत खराब है। साढ़े चार वर्ष में 50 हजार से ज्यादा किसान तंगहाली में फांसी लगाकर जान दे चुके हैं। गन्ना किसानों को धोखा दिया गया है। गन्ना किसानों की कर्ज अदायगी की जगह पाकिस्तान से चीनी आयात की जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ कर्जमाफी के साथ धोखा हुआ है। जबकि पूंजी घरानों पर बिना अदायगी 4 लाख करोड़ से ज्यादा कर्जमाफी कर दी गयी। मतदाताओं के समक्ष गंभीर चुनौतियां है। भाजपा-आरएसएस मिलकर देश को तबाही के रास्ते पर ले जा रहे हैं। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। समाजवादी पार्टी ने जो विकास कार्य शुरू किए थे, उनमें अवरोध पैदा किया जा रहा है। जनता को गुमराह करने की चालों को विफल करके ही सन् 2019 में भाजपा को शिकस्त दी जा सकेगी।