16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा ने जारी किया प्रवक्ताओं की लिस्ट, प्रसपा प्रक्ताओं को नहीं मिली जगह

प्रसपा के नेताओं और प्रवक्ताओं को एक बार फिर झटका लगा लगा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश यादव, प्रखर सिंह को प्रवक्ताओं में नहीं जगह मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jan 18, 2023

shivapl.jpg

समाजवादी पार्टी ने आज अपने प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। सपा द्वारा जारी लिस्ट में एक भी एक भी प्रसपा के प्रवक्ताओं का नाम शामिल नहीं है। इससे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं को झटका लगा है।

16 जनवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में स्थित शिवपाल सिंह यादव के आवास पर मिलने पहुंचे थे। इस समय यह कयास लगाए जा रहे थे कि सपा संगठन में प्रसपा के नेताओं को जगह मिलेगा, लेकिन आज जब सपा प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की गई तब प्रसपा के नेताओं को जगह नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यौन शोषण का लगे आरोपों का दिया जवाब

मुलायम के निधन के बाद एक हुए अखिलेश और शिवपाल
सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में नजदीकियां बढ़ी। शिवपाल सिहं यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में बहू डिंपल यादव का सपोर्ट किया। डिंपल यादव ने जसवंतनगर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से ज्यादा मतों से जीत पाई थी, जो शिवपाल यादव का विधानसभा क्षेत्र है। डिंपल यादव के जीतने के बाद शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रसपा का विलय सपा में कर दिया।

2017 विधानसभा चुनाव के पहले शिवपाल यादव और अखिलेश यादव में अनबन हो गई थी। इसके कुछ समय बाद शिवपाल यादव ने सपा को छोड़ दिया। अपनी अगली पार्टी प्रसपा बना ली। साल 2022 विधानसभा का चुनाव शिवपाल यादव ने सपा के सिंबल पर ही लड़ा था।

यह भी पढ़ें:बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बोले- मरना है तो DM ऑफिस के सामने जाकर मरो