
SP RLD Alliance
SP RLD Alliance: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का तेवर आक्रामक दिख रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी एमएलए रफीक अंसारी ने जयंत चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जयंत चौधरी ने मुसलमानों को धोखा दिया है। दिल दुखाने वाले का आगामी लोकसभा चुनाव में जनता खुद हिसाब करेगी। रफीक अंसारी ने कहा कि जयंत चौधरी को सपा से अधिक सम्मान कोई नहीं दे सकता।
मेरठ से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रफीक अंसारी ने जाट-मुस्लिम गठजोड़ पर आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी को घेरते हुए बड़ी बात कह दी। जयंत पर निशाना साधते हुए अंसारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह का जाट-मुस्लिम गठजोड़ भी जयंत चौधरी ने ही तोड़ा। जाट-मुस्लिम गठजोड़ देश की आजादी के बाद से ही चलती आ रही है। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों का दिल दुखाया है।
एमएलए रफीक के अनुसार, मुसलमानों ने नौ विधायक बनवाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जाट और मुस्लिमों के साथ अन्य समाज के लोग भी एकजुट होने लगें थे। लेकिन इसी बीच जयंत चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया। विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि मुसलमानों ने जयंत चौधरी पर भरोसा किया और जयंत ने उन्हें धोखा दिया। आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा आरएलडी को को सात सीटों का ऑफर दे रही थी। और भाजपा वालों ने सिर्फ दो सीटें दी हैं। इसके बावजूद भी दो सीट पाकर जयंत भाजपा के साथ खुश हैं। बीजेपी मिलाने के बाद खत्म भी करती है। जयंत चौधरी की राजनीति को बीजेपी खत्म कर देगी।
Updated on:
24 Feb 2024 08:08 am
Published on:
23 Feb 2024 08:16 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
