5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नो- मेक अप वाली प्रियंका गांधी हैं ‘नेचुरल ब्यूटी’, बन जाती है आकर्षण का केंद्र

कपड़ों को लेकर प्रियंका गांधी रहती हैं हमेश चर्चा में.. रविवार को भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की थी  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Feb 11, 2019

rahul

नो- मेक अप वाली प्रियंका गांधी हैं 'नेचुरल ब्यूटी', बन जाती है आकर्षण का केंद्र

रुचि शर्मा

लखनऊ. चेहरे पर ज़रा सा भी मेक-अप नहीं। लम्बी- चौड़ी एवं बेहद आकर्षक कद-लाठी। शरीर पर भारतीय सभ्यता की पहचान साड़ी। प्रियंका को लेकर लोगों का पागलपन शायद इससे और भी बढ़ जाता है। उनकी नेचुरल ब्यूटी के लोग कायल हैं, यही कारण है कि उन्हें देखने के लिए महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वृद्धों का जनसैलाब उमड़ता है। आज लखनऊ में रोड शो के दौरान भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। इसमें कोई दो राय नहीं कि बिना मेकअप के भी प्रियंका के चेहरे का ग्लो साफ झलकता है। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोमवार को पहली बार वे उत्तरप्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही उनका रोड शो शुरू हो गया। प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहें। इस बार प्रियंका फिर अपने लुक की वजह से अलग दिखाई दी। इस बार प्रियंका साड़ी नहीं बल्कि कॉटन के सूट में नजर आई। लाईट कलर का लॉन्ग सूट में प्रियंक ने अपने कार्यकर्ताअों में उत्साह भरा।


वैसे तो राजनीति में नेता के कपड़ों की बहुत व्याख्या होती है। विश्लेषक और राजनीति जानकार खास मौके पर पहने गए कपड़ों के रंगों तक की समीक्षा करते हैं। इसी तरह प्रियंका के कपड़ों की भी समीक्षा होती रही है। प्रियंका गांधी के साड़ी पहनने की स्टाईल हमेशा से ही चर्चा में रही है। साड़ी के चयन के अलावा प्रियंका फुल स्लीव के ब्लाउज पहनती हैं। अमेठी और रायबरेली में प्रियंका गांधी जब-जब आई हैं उनका गेटअप एक जैसा ही रहा है। वहीं इस बार वे अलग स्टाइल में सूट में दिखी। वहीं प्रियंका के चप्पल पर भी गौर किया गया है। प्रियंका कभी भी किसी भी दौरे पर हील की चप्पल पहनकर नहीं आती रही हैं। उनकी चप्पल पूरी तरह से फ्लैट होती हैं। कई बार वह बिल्कुल सपाट कोल्हापुरी चप्‍पल पहने हुई दिखती हैं। प्रियंका के कपड़े हमेशा एक जैसे होते हैं इसके पीछे यह माना जाता है कि प्रियंका को लोगों से मिलना जुलना होता है इसलिए वह इस तरह के कपड़ों का चुनाव करती हैं। जबकि दिल्ली में इसके उलट होता है। प्रियंका गांधी के लिए इससे बड़ें पुजरे होते है। प्रियंका गांधी जब भी दिल्ली में दिखी हैं उनके कपड़े, चलने का स्टाईल और सैंडल पूरी तरह से बदली हुई मिली हैं। दिल्ली में प्रियंका गांधी सामान्य तौर अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर ही रखती हैं। विशेष आयोजनों में ही वह नजर आती हैं। दिल्ली में प्रियंका ज्यादातर जींस में ही नजर आती हैं। जींस के साथ वह टॉप में दिखी हैं। कई मौकों पर प्रियंका ने मिक्स एंड मैच ड्रेस पहनी हुई। उस ड्रेस में भारतीयता का पुट होने के साथ वेस्टर्न की भी झलक दिखती है।