21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल मंत्रालय ने गिराई गाज, कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी सस्पेंड

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बृजभूषण शरण सिंह 2011 से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Gopal Shukla

•

Jan 21, 2023

wfi.jpg

विवादों में घिरे कुश्ती महासंघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर पर गाज गिरा दी गई है। खेल मंत्रालय ने विनोद तोमर को निलंबित कर दिया है। तोमर ने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान दिया था। बयान के कुछ ही देर बाद तोमर को सस्पेंड कर दिया गया।

बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष लेते हुए विनोद तोमर शनिवार को ही कहा था, "कोई गलती नहीं की है। आरोपों का कोई आधार नहीं हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। तीन-चार दिन हो गए हैं। अभी तक कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया है। मैं बीते 12 सालों से उनके साथ हूं और मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा।''

विनोद तोमर ने आगे कहा था, ''जांच जारी रहने तक उन्होंने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि, जांच पूरी होने तक भारतीय कुश्ती संघ के काम-गाज से खुद को अलग कर लिया है ताकि जांच प्रभावित न हो।''