लखनऊ. राजधानी के विभिन्न थानों में वर्षों से लावारिश खड़े वाहनों को वरिष्ठ पुलिस अधिक्षिका मंजिल सैनी ने 'वाहन समन्वय सॉफ्टवेयर' में फीड डेटा से मिलान करने के बाद 19 वाहनों को उनके मालिकों को पुलिस लाईन में बुलाकर के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान गाड़ियों के इंजन और चेचिस नंबर का मिलान करने वाली पुलिस टीम को 100 रूपये प्रति वाहन पुरस्कार देकर एसएसपी ने पुरस्कृत भी किया।
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया थानों में खड़े वाहनों का डेटा मिलान करवाकर उनके वाहनों को दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक डीसीअारबी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य अारक्षी अनूप कुमार मिश्रा, नापु बाबू सिंह ने 'वाहन समन्वय सॉफ्टवेयर' में गाड़ियों के इंजन और चेचिस नंबर का मिलान करवाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत लावारिश में दाखिल 19 वाहन मिलान करने के बाद वाहन स्वामियों को सौंप दिए गए। इस दौरान गाड़ियों के इंजन और चेचिस नंबर का मिलान करने वाली पुलिस टीम को 100 रूपये प्रति वाहन पुरस्कार देकर एसएसपी ने पुरस्कृत भी किया गया।
कहां कितने लावारिश थे दाखिल
जिन वाहनों को उनके मालिकों को दिया गया है उनमें इंदिरानगर निवासी अकाश अग्रवाल की गाड़ी विभूतिखंड थाने से फैजाबाद, ठाकुरगंज निवासी जाकिर हुसैन की ठाकुरगंज से चौक, गायत्री नगर नौबस्ताखुर्द मड़ियांव निवासी राहुल सिंह चौहान की मड़ियांव से गोंडा में, जानकीपुरम निवासी वीरेंद्र कुमार की मड़ियांव से अलीगंज, इंदिरानगर निवासी अमित मित्तल की गाजीपुर से मैनपुरी, नगराम निवासी शमशेर की हुसैनगंज से बछरावां रायबरेली, धनौड़ीखुर्द गोरखपुर निवासी भवननाथ राय की हुसैनगंज से नाका, शाहजहांपुर निवासी संदीप कुमार की बीकेटी से इज्जतनगर बरेली,
अार्यपुरी निवासी शोभित अरोड़ा की वजीरगंज से अलीगंज, महानगर निवासी सुषमा तिवारी की महानगर से हजरतगंज, अलमबाग निवासी हरिमोहन पांडेय की अलमबाग से कैंट, अमीनाबाद निवासी संदीप सोत्री की अमीनाबाद से वजीरगंज, सादतगंज निवासी शैलेंद्र कुमार की चौक से हजरतगंज, मालवीय नगर निवासी संगीता की चौक से वजीरगंज, नौबस्ता मड़ियांव निवासी विजय कुमार की चौक से अमीनाबाद, हैदराबाद महानगर निवासी मो. इशहार की हसनगंज से सादतगंज और सूरतगंज बाराबंकी निवासी निसार अहमद की गोमतीनगर से विभूतिखंड में गाड़ी दाखिल थी जो सभी मालिकों के सुपुर्द कर दी गई है।