5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम के परिवार पर इन ठाकुर बहुओं का कब्जा

अमर सिंह इसे बता रहे हैं चुनावी जीत का समीकरण।

3 min read
Google source verification

image

Nitin Srivastva

Sep 06, 2016

mulayam

mulayam

पत्रिका विशेष
नितिन श्रीवास्तव
लखनऊ. समाजवादी पार्टी पर अक्सर यादवों की पार्टी होने का ठप्पा लगता है। लेकिन के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का कहना है कि जो लोग सपा को एक जाति विशेष की पार्टी कहते हैं वे गलत हैं। मुलायम परिवार तो सर्वसमाज को बढ़ावा देता है। खुद मुलायम सिंह की तीन बहुए ठाकुर परिवार से हैं। अमर सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में ठाकुर यादव गठजोड़ से जीत दिलाने का फार्मूला भी दे रहे हैं। वे कहते हंै जीत के इस नए मंत्र से सपा को दोबारा सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

mulayam

ठाकुर अमर सिंह का कहना है कि सपा मुखिया लोग अनायास जातिवादी होने का आरोप लगाते हैं। वे कहते हैं यादव परिवार जातिवादी होता तो उनकी तीन बहुएं ठाकुर जाति से नहीं होतीं। शिवपाल यादव की बहू मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा भी ठाकुर हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी पर यादवों का समर्थन करने की बात कोई कैसे कह सकता है।

mulayam

मुलायम की बड़ी बहू डिम्पल
डिम्पल यादव मुलायम परिवार की बड़ी बहू हैं। सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उत्तराखंड की हैं। इनके पिता रिटायर्ड आर्मी कर्नल एससी रावत अलमोड़ा में पोस्टेड थे। गौरतलब है उत्तराखंड में रावत क्षत्रिय होते हैं। कॉमर्स की स्टूडेंट रहीं डिम्पल ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री हासिल की। पेंटिंग और घुड़सवारी की शौकीन डिंपल के तीन बच्चे हैं। कन्नौज से निर्विरोध सांसद डिंपल के तीन बच्चे अदिति, टीना और अर्जुन हैं। राजनीति में अपने पति का हाथ बटाने के अलावा डिंपल मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव का ट्वीटर व फेसबुक अकाउण्ट भी संभालती हैं।

mulayam

अपर्णा भी ठाकुर परिवार से
अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी हैं। ये वरिष्ठ पत्रकार तथा सूचना आयुक्त रहे अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं। अपर्णा यादव सपा से लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। अपर्णा देश के सबसे बड़े सियासी यादव कुनबे की बीसवीं सदस्य हैं जो सियासत में उतरी हैं। अभी तक यादव परिवार में 19 लोग सियासत में हैं। अपर्णा यादव के पति प्रतीक बिजऩेसमैन हैं।

mulayam

शिवपाल की बहू राजलक्ष्मी भी ठाकुर
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी राजलक्ष्मी से हुई है। राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह भी राजपूत राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। राजलक्ष्मी की मां शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। राजलक्ष्मी के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव तीन बार एमएलए रह चुके हैं। कुंवर नारायण सिंह के पिता महाराजा बृजनाथ सिंह जूदेव ने मैहर में शारदा देवी के मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। हिमाचल प्रदेश के वर्तमान सीएम वीरभद्र सिंह राजलक्ष्मी के नाना लगते हैं। वे शारदा कुंवर सिंह के फूफा हैं।

mulayam

राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह एक दौर में पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी के करीबियों में शामिल रहे। राजीव गांधी की मौत के बाद संजय सिंह राजनीति छोड़कर कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़ गए। राजलक्ष्मी ने लोरेटो गलर््स कॉन्वेंट स्कूल से इंटरमीडिएट और लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील का सलेमपुर संजय सिंह का पैतृक गांव है।

mulayam

उत्तर प्रदेश में 9 फीसदी ठाकुर
अमर सिंह का कहना है कि समाजवादी पार्टी में सभी जातियों और धर्मो का बराबर सम्मान होता है। उन्होंने ठाकुर-यादव समीकरण को जातिवाद से प्रेरित होने से इंकार किया। उनका मानना है कि चुनाव जीतने को नए-नए फार्मूले अपनाए जाते हैं। उनमें एक यह भी है। उनका कहना है कि ठाकुर को जब यादव परिवार में बेटी देने में ऐतराज़ नहीं तो वोट देने में भी कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह खुद यादव महा सम्मेलनों में जाते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 9 फीसदी ठाकुर हैं। ये सपा से जुड़े रहे हैं।