
death well bike stunt accident viral video
MP News: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रामजी बाबा मेले में हादसे का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो मेले में लगे मौत के कुएं का है। वीडियो में मौत के कुएं में बाइक स्टंट करते वक्त युवती बाइक सहित गिरते दिख रही है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार के दिन की है जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। हालांकि घटना की जानकारी मौत के कुएं संचालक की तरफ से प्रशासन या पुलिस को नहीं दी गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद इस पर संज्ञान लिया है।
देखें वीडियो-
जो वीडियो सामने आया है वो करीब 35 सेकंड का है। वीडियो में मौत के कुएं में एक युवती और युवक अपनी-अपनी बाइक से स्टंट करते दिख रहे हैं। युवती मौत के कुएं में तेज रफ्तार में बाइक चला रही है और हाथ छोड़कर स्टंट कर रही है। इसी दौरान उसकी बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है वो बाइक सहित तेज रफ्तार में मौत के कुएं में गिर जाती है। तेज रफ्तार में हादसा होने से युवती को गंभीर चोट लगने की आशंका जताई जा रही है।
मौत के कुएं में हुआ ये हादसा उजागर न हो इसलिए संचालक ने तत्काल युवती को उठाकर कुएं के बाहर कर दिया लेकिन किसी दर्शक ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रामजी बाबा मेले का आधिकारिक रूप से समापन हो गया है। इसके बाद भी दुकानें, झूले, मौत का कुआं संचालित है। इसमें बगैर कोई सुरक्षा उपकरण पहने बाइक सवार स्टंट दिखाते हैं। एसडीओपी जितेन्द्र पाठक ने बताया कि इस सम्बन्ध में मेला प्रबंधन या मौत के कुएं के संचालक की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है। वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।
Published on:
15 Feb 2026 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
