लखनऊ

Video: उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की नौकरियां फिर से होगी बहाल बोले ऊर्जा मंत्री, हड़ताल हुई खत्म

संघर्ष समिति ने एक दिन पहले कार्य बहिष्कार आंदोलन को वापस लिया। बैठक में शैलेंद्र दुबे ने इसकी घोषणा की।

less than 1 minute read
Mar 19, 2023
कर्मचारी तुरंत ड्यूटी पर जाए

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने संघर्ष समिति को भी आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई। सभी कार्रवाई को वापस लिया जाएगा। उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी कर किया है।

मंत्री बोले - जनता को जल्द से जल्द सुविधा दे

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अब तक जितने भी कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई है चाहे वो एफआईआर हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई ,उसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा।
संघर्ष समिति के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से हल किया जायेगा।

कर्मचारी तुरंत ड्यूटी पर जाए

ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से भी कहा है कि प्रदेश में जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो, उसे शीघ्र संचालित किया जाए और जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न हो, वह कार्यस्थल पर जाकर अपनी ड्यूटी करें।

Updated on:
19 Mar 2023 03:55 pm
Published on:
19 Mar 2023 03:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर