26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुड़म्बा में निर्माणाधीन अवैध काॅम्पलेक्स को LDA ने किया सील

लखनऊ एलडीए कई अवैध मकानो और प्लाट को सील करने का काम बहुत ही तेजी के साथ रहा है। अवैध प्रापर्टी डीलरों पर कड़ी नजर हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 19 Mar 2023, 9:45 AM IST

  सील बंद  करते समय हुआ हंगामा

सील बंद करते समय हुआ हंगामा

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी माध्यम से शहर में अवैध निर्माण, प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पर गुड़म्बा थानाक्षेत्र के कल्याणपुर में बन रहे एक अवैध काॅम्पलेक्स को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: Video: लखनऊ के पेट्रोल पंप पर जमकर हुआ बवाल


कल्याणपुर में कंचना बिहारी मार्ग पर मकान हुआ सील

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि शिव नारायन वर्मा व अन्य के माध्यम से कल्याणपुर में कंचना बिहारी मार्ग स्थित मोहम्मद खत्री में भूखण्ड संख्या-2 पर लगभग 223 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बेसमेंट, अपर, प्रथम तल आदि का निर्माण कराया जा रहा था, जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-44/2023 आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें: फोटो : लखनऊ विश्व का सबसे सुंदर शहर बनेगा: राजनाथ सिंह

विपक्षी ने नहीं पेश किया मानचित्र

उक्त प्रकरण में विपक्षी माध्यम से निर्माण के सम्बंध में कोई स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया तथा स्थल पर चोरी-छिपे निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस पर प्रश्नगत स्थल को सील किये जाने के आदेश पारित किये गये थे।

यह भी पढ़ें: गर्भावस्था में महिलाएं रखे अपना खास ध्यान, नहीं तो खून की कमी से ऑपरेशन में होगी दिक्कत


स्थानीय पुलिस के बल पर सील बंद किया

आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता एन0एन0 चौबे के नेतृत्व में अभियंता राजीव कुमार श्रीवास्तव एवं विपिन बिहारी राय के माध्यम से प्राधिकरण पुलिस बल और स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से स्थल को सील बंद किया गया।